कैसे बने सोशल एंटरप्रिन्योर्स
सफल एंटरप्रेन्योर बनने के लिए खूब सारे पैसों की नहीं, बल्कि एक इनोवेटिव आइडियाज और कुछ कर दिखाने के जज्बे की जरूरत होती है। यदि आप यह सोच रहे हैं कि एंटरप्रेन्योर बनने के लिए बड़े पैमाने पर पुजी की जरूरत होती है, तो जरा इन्हें देखिए... डेल कम्प्यूटर के संस्थापक माइकल डेल ने जब अपने बिजनेस की शुरुआत की थी, तो उसके पास मात्र एक हजार डॉलर था, वह भी उधार का। बिल गेट्स ने जब अपने बिजनेस की शुरुआत थी, उनके पास महज पांच सौ डॉलर थे। इतनी कम पूंजी से बिजनेस की शुरुआत करने के बाद भी ये लोग आज जिस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, उससे पूरी दुनिया भलीभांति परिचित है। दरअसल, बदलते वक्त के साथ-साथ जॉब के प्रति लोगों की सोच में भी तब्दीली आने लगी हैं। उद्यमिता आगे बढऩे का एक बेहतरीन जरिया माना जा रहा है। शायद यही वजह है कि आईआईएम जैसे बिजनेस स्कूलों से निकलने वाले स्टूडेंट्स भी अब अच्छी कंपनियों केप्लेसमेंट को छोड़कर एंटरप्रेन्योरशिप की राह अपना रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे बने सफल उद्यमी? हमेशा खुद का इंटरप्राइज शुरू करना एक बेहतर ऑप्शन होता है, लेकिन इसके लिए बहुत चीजों ...