कहानी:- कुत्ते ने मारा शेर



एक दिन एक कुत्ता जंगल में रास्ता भटक गया। तभी उसने
देखा कि एक
शेर उसकी ओर आ रहा है। कुत्ते की सांसें सूख गई। सोचा, आज तो काम तमाम मेरा। फिर उसने सामने कुछ सूखी हड्डियां पड़ी देखी। वह आते हुए शेर की तरफ पीठ करके बैठ गया और एक सूखी हड्डी को चूसने लगा और ज़ोर ज़ोर से बोलने लगा, 'वाह, शेर को खाने का मज़ा ही कुछ और है। एक और मिल जाए तो पूरी दावत हो जाएगी' और उसने ज़ोर से डकार मारा। इस बार शेर सकते में आ गया। उसने सोचा, 'यह कुत्ता तो शेर का शिकार करता है। जान बचा कर भागो' ...और शेर वहां से चंपत हो गया।

पेड़ पर बैठा एक बंदर यह सब तमाशा देख रहा था। उसने सोचा यह मौका अच्छा है, शेर को सारी कहानी बता देता हूं। इसी बहाने शेर से दोस्ती भी हो जाएगी और उससे ज़िंदगी भर के लिए जान का ख़तरा भी दूर हो जाएगा। वह फटाफट शेर के पीछे भागा।

कुत्ते ने बंदर को जाते हुए देख लिया और समझ गया कि कोई लोचा है। उधर बंदर ने शेर को सब बता दिया कि कैसे कुत्ते ने उसे बेवकूफ़ बनाया है। शेर ज़ोर से दाहड़ा, 'चल मेरे साथ, अभी उसकी लीला ख़त्म करता हूं।' बंदर को अपनी पीठ पर बैठा कर शेर कुत्ते की तरफ लपका।
कुत्ते ने शेर को आते देखा तो एक बार फिर उसकी तरफ पीठ करके बैठ गया और ज़ोर ज़ोर से बोलने लगा, 'इस बंदर को भेजे एक घंटा हो गया अभी तक एक शेर फांस कर नहीं ला सका है।' फिर तो बंदर यह ,सुनते ही वहां से नौ दो ग्यारह हो गया और फिर वह शेर से दोस्ती की बात हमेशा के लिए भूल गया।






 फेसबुक के इन पेज को लाइक करे 

इन पेज पर क्लिक करे 

* Page Like  

* Job Our Kota  


* बेटी बचाओ  अभियान 

* मैं हु दैनिक भास्कर पाठक 

* HARIMOHAN  MEHAR 

*  हमारे पीएम नरेन्दर मोदी 

* शक्तिदल 


Popular posts from this blog

कहानी : एक बलात्कारी की आत्म-कथा Story In Hindi, Hindi Kahani

पारस पत्थर -- Hindi Short Story,लघु कथा,कहानी

Blood Donation Quotes In Hindi बल्ड डोनेशन Quotes इन हिन्दी