Posts

Showing posts with the label Success

हिलेरी क्लिंटन की जीवनी | Hillary Clinton Biography In Hindi

नाम – हिलैरी डियान रोधम क्लिंटन (Hillary Clinton) जन्म – 26 अक्टूबर 1947 राष्ट्रीयता – अमेरिकन उपलब्धि – अमेरिका के भावी प्रेसीडेंट, अमेरिका के 42वे राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हैं, हिले...

उर्जित पटेल की जीवनी | RBI Governor Urjit Patel Biography In Hindi

नाम – उर्जित पटेल (Urjit R Patel) जन्म – 28 अक्टूबर 1963 राष्ट्रीयता – भारतीय उपलब्धि – भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर ( RBI Governor) उर्जित पटेल भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के 24वां गवर्नर (Governor) हैं। वह पूर्व गवर...

कैसे बने मेमोरी के मास्टर

Image
इसे कहीं देखा तो है, पर नाम याद नहीं आ रहा! अरे, मोबाइल कहां रख दिया,  याद नहीं आ रहा! मेमरी बेकार हो गई है...  ऐसी बातें बोलते हुए आपने अक्सर लोगों को सुना होगा।  इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें कोई मेमरी प्रॉब्लम है। दरअसल, फोकस न होने और ध्यान कहीं और होने की वजह से ऐसा होता है।  आप चाहें तो अपनी मेमरी को और निखार सकते हैं। कैसे,  एक्सपर्ट्स की मदद से बता रही हैं प्रियंका सिंह: अक्सर लोगों को लगता है कि हम भूल रहे हैं,  लेकिन असल में यह मेमरी लॉस नहीं होता।  इसकी वजह अब्सेंट-माइंडेडनेस (दिमाग का वहां न होना)  और एंग्जाइटी (बेचैनी या उतावलापन) होता है।  मेमरी का फंडा है रेकॉर्ड, स्टोर और फिर री-प्ले। अगर रेकॉर्ड ही नहीं हुआ, तो री-प्ले कैसे होगा।  इसलिए अगर किसी चीज को याद रखना चाहते हैं  तो सबसे पहले उस पर पूरा ध्यान लगाएं,  गौर से सुनें-देखें और फिर दिमाग में बिठाएं।  फिर वह आपके दिमाग से निकलेगी नहीं। ऐसे करें मेमरी तेज 1. दिमागी तौर पर ऐक्टिव रहें शरीर को फिट रखने के लिए जिस तरह फिजिकल ...

काबिलियत

Image
  जंगल में एक बहुत बड़ा तालाब था . तालाब के पास एक बागीचा था , जिसमे अनेक प्रकार के पेड़ पौधे लगे थे . दूर- दूर से लोग वहाँ आते और बागीचे की तारीफ करते . गुलाब के पेड़ पे लगा पत्ता हर रोज लोगों को आते-जाते और फूलों की तारीफ करते देखता, उसे लगता की हो सकता है एक दिन कोई उसकी भी तारीफ करे. पर जब काफी दिन बीत जाने के बाद भी किसी ने उसकी तारीफ नहीं की तो वो काफी हीन महसूस करने लगा . उसके अन्दर तरह-तरह के विचार आने लगे—” सभी लोग गुलाब और अन्य फूलों की तारीफ करते नहीं थकते पर मुझे कोई देखता तक नहीं , शायद मेरा जीवन किसी काम का नहीं, कहाँ ये खूबसूरत फूल और कहाँ मैं,” और ऐसे विचार सोच कर वो पत्ता काफी उदास रहने लगा.  दिन यूँही बीत रहे थे कि एक दिन जंगल में बड़ी जोर-जोर से हवा चलने लगी और देखते-देखते उसने आंधी का रूप ले लिया. बागीचे के पेड़-पौधे तहस-नहस होने लगे , देखते-देखते सभी फूल ज़मीन पर गिर कर निढाल हो गए , पत्ता भी अपनी शाखा से अलग हो गया और उड़ते-उड़ते तालाब में जा गिरा. पत्ते ने देखा कि उससे कुछ ही दूर पर कहीं से एक चींटी हवा के झोंको की वजह से तालाब में आ गिरी थी औ...

करे बॉस के भी बॉस बनने कि तैयारी

Image
बढ़ते वैश्‍विक बाजार ने युवाओं के लिए   रोजगार   के कई अवसर पैदा किए हैं। आज नामी कंपनियों के वरिष्‍ठ अधिकारी पहले से अधिक युवा हैं। उदाहरण के लिए आज से कुछ 15-20 साल पहले प्रसिद्ध कंपनियों के अधिकांश सीईओ 50 वर्ष से अधिक आयु वाले होते थे। आज परिवेश बदल रहा है, कंपनियों युवाओं को मौका दे रही हैं और आज बड़ी कंपनियों के सीईओ 35-40 वर्ष के युवा बन रहे हैं । हाल ही में भारतीय मूल के 42 वर्षीय सुंदर पिचाई को गूगल के सह-संस्‍थापक लेरी पेज द्वारा पदोन्‍नत किया गया है। सुंदर अब गूगल के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट हैं। वे एंड्राइड, क्रोम और एप्‍स के हेड हैं। इस तरह से युवा सीईओ को मौका देने से कंपनियों को युवा बाजार में बेहतरीन फायदा मिल रहा है, क्‍योंकि वे युवा उपभोक्ताओं की मांगों को ज्‍यादा बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। ये युवा आज अपने से उम्र और अनुभव में अधिक लोगों के सीनियर के तौर पर काम कर रहे हैं।   बहरहाल, इस तरह की बातें सुनकर शायद आपके मन में भी उत्‍सुकता जाग रही होगी कि अपने ऑफिस में ही प्रमोशन के लिए आप क्‍या कर सकते हैं? या आप ऐसा क्‍या करें कि आपको अपने व...

परीक्षा मे सफलता के मंत्र

Image
परीक्षा की घड़ी ऐसा समय होती है, जब बच्चे, बड़े हर कोई घबरा जाते है। छोटे बच्चों के लिए परीक्षा किसी हौआ से कम नहीं होती है। एक ओर माता-पिता की उनसे अपेक्षाएँ और दूसरी ओर उनका चंचल मन दोनों उनके लिए दुविधा का कारण बन जाता है। परीक्षा में जहाँ  तनाव  के कारण बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है, वहीं दूसरी ओर बच्चों के लिए परीक्षा में अच्छे  अंक   लाना भी मजबूरी होती है। हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी छोटी-छोटी बातें, जो परीक्षा में आपके बच्चे को सफल बनाने में सहायक हो सकती है। परीक्षा में सफलता के मंत्र : * सबसे पहले पढ़ाई करने के लिए एक  टाइम टेबल   बनाएँ और उसी के अनुसार अपनी पढ़ाई करें। * पढ़ाई करते वक्त एकाग्रता होना बहुत जरूरी होती है। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर ध्यान करें, जिससे आपकी एकाग्रता बनी रहे। * हर रोज कोई टेस्ट पेपर बनाकर एक निर्धारित समय सीमा में उसको हल करने का प्रयास करें तथा उसके बाद अपनी उत्तरपुस्तिका को जाँचकर अपना मूल्यांकन स्वयं करें। * लगातार घंटों बैठकर पढ़ाई करने से बेहतर है कुछ समय एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई की जाए...

इंटरव्यू के कुछ टिप्स

Image
अगर ढेर सारी पढ़ाई करने के बावजूद आप अपने आपको और अर्जित ज्ञान को प्रस्तुत करना नहीं जानते तो, हो सकता है इंटरव्यू की कठिन दौड़ में पिछड़ जाएँ।ऐसे में कुछ साधारण, लेकिन महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखकर आप जंग जीत सकते हैं। उच्च शिक्षा और कड़ी प्रतियोगिता आधुनिक जीवन शैली के अहम भाग बन चुके हैं। शिक्षा में उत्तम योग्यता के साथ-साथ उसका प्रस्तुतीकरण भी अत्यंत अहम बन गया है।केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाकर सर्टिफिकेट हासिल करना ही सफलता का मापदंड नहीं रह गया है, बल्कि इंटरव्यू में उसका व्यावहारिक प्रदर्शन भी अति आवश्यक हो गया है। आमतौर पर लिखित परीक्षा की तैयारी तो किताबों द्वारा करना आसान है, पर इंटरव्यू आपके व्यक्तित्व प्रदर्शन का जरिया है। इसलिए सचेत होकर अपने व्यक्तित्व को सँवारकर ही इस कसौटी पर उतरिए। इंटरव्यू में सफलता का प्रथम आधार आपकी संबंधित विषय की तैयारी है। संबंधित विषय का सारगर्भित और उत्तम ज्ञान ही वह प्रथम कुंजी है, जहाँ से सफलता की राहें खुलती हैं। कई बार अच्छा आत्मविश्वास भी इंटरव्यू लेने वालों को आकर्षित करता है। पर बिना ज्ञान केवल आत्मविश्वास या अ...

ऐसे बढाये सफलता कि तरफ कदम

Image
जीवन में आगे बढ़ने हेतु व्यक्ति निरंतर प्रयासरत रहता है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इसे प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को निरंतर मेहनत करनी ही होती है। किसी मुकाम पर पहुंचने के लिए व्यक्ति को अपनी मंजिल का भी पता होना चाहिए। इसके बगैर किया गया प्रयास व्यक्ति को असफलता की ओर ही ले जाता है। जीवन में सफल होने के कुछ टिप्स:- एकाग्रता बढ़ाएं :  सफल होने के लिए एकाग्रता का होना जरूरी है। एकाग्रता यानी ‍‍किसी भी एक ही विषय-विशेष पर पूर्ण ध्यान दिया जाना। किसी ‍व्यक्ति को तब तक सफलता नहीं मिल सकती, जब‍ तक कि वह एकाग्र न हो। बिना रुचि के एकाग्र होना काफी मुश्किल है। समय का महत्व समझें :  सफलता प्राप्ति में समय का काफी महत्व है। जिसने समय के महत्व को जान लिया उसने सब कुछ पा लिया। अत: किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति हेतु समय-प्रबंधन (Time management)जरूर करें। किसी विद्वान ने ठीक ही कहा है कि 'मैंने समय को खोया, समय ने मुझे'। इसी से पता चलता है कि समय कितना कीमती है। यह भी कहा गया है कि समय ही सोना (Gold)है अत: समय को बरबाद न करें। अपनी शक्ति-सामर्थ्य का पता करें :  अपनी श...