Posts

Showing posts with the label व्यक्तित्व

अच्छी परवरिश के 10 नुस्खे Achhi Parvarish Kai 10 Nuskhe

सही परवरिश के लिए हालात के मुताबिक समझ-बूझ की ज़रूरत होती है। सब बच्चों पर एक ही नियम लागू नहीं हो सकता। चाहे बच्चों के ख्याल रखने की बात हो, प्यार जताने की होया फिर सख्ती बरतने की; हरबच्चे के साथ अलग ढंग से पेश आने की जरूरत होती है। मान लीजिए मैं नारियलके बाग में खड़ा हूं और आपमुझसे पूछें, “एक पौधे को कितना पानी देना होगा?” तो मेरा जवाब होगा, “एक पौधे को कम-से-कम पचास लीटर।” घर जाने के बाद अगर आप अपने गुलाब के पौधे को पचास लीटर पानी देंगे तो वह मर जाएगा। आपको देखना होगा कि आपके घर में कौन-सा पौधा है और उसकी क्या ज़रूरतें है। 1 बच्चा आपकी खुशकिस्मती है-- आप खुशकिस्मत हैं कि खुशियों की पोटली के रूप में एक बच्चा आपके घर में आया है। ना तो बच्चे आपकी जायदाद हैं और ना आप उनके मालिक। बस उनको पालते-पोसते बड़ा होते देखिए औरखुश रहिए। उनको अपने आने वाले कल की जमा-पूंजी मत समझिए। 2 जो बनना चाहें बननेदें--- उनको जो बनना है बनने दें। जिंदगी की अपनी समझ के मुताबिक उनको ढालने कीकोशिश न करें। जरूरी नहींकि आपने अपनी जिंदगी में जो किया वही आपका बच्चा भी करे। बच्चे को ऐसा कुछ करना चाहिए जिसके बारे म...

कैसे प्राप्त करें खुशी kaise prapt karai khushi

Image
वर्तमान युग में हर मनुष्य धन इकट्ठा करने की दौड़ में शामिल हो गया है। वह सिर्फ सांसारिक सुख खोजने में लगा है। भौतिक वस्तुएं एकत्रित करने में जुटा है। हर मनुष्य यही सोचता है कि थोड़ा अच्छा धन इकट्ठा कर लूं। अपने व्यापार को आगे बढ़ा लूं, फिर मेरे पास सबकुछ होगा। वह मानता है कि परमात्मा को तो कभी भी प्राप्त किया जा सकता है, आज मैंअपनी सारी दुनिया भर की जरूरते पूरी कर लूं। फिर भगवान को भी मना लूंगा, लेकिन वह इस बात की तरफ ध्यान ही नहीं देना चाहता कि ऐसा करते-करते ही एक दिन बूढ़ा हो जाएगा, उसका शरीर, तन-मन सबकुछ साथ छोड़ने लगेगा। तब वह भगवान को पानेलायक भी नहीं रह पाएगा। आज का मनुष्य धन जोड़ने के चक्कर में जिस भगवान को पाकर सब कुछ पाया जा सकता है, उसे छोड़ता जा रहा है और जिस धन को पाकर इंसान सब कुछ खो देता है उसको इकट्ठा करने में लग गया है। लेकिनकुछ ऐसा भी हैं जिनको अपनाकर आपअपनी खुशियों को कायम रखते हुएईश्वर को पा सकते है। * जीवन में कभी भी खुद की खुशी के लिए माता-पिता को दुखी न करें। * धन के पीछे न भागकर अपने परिवार व बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय गुजारें। * खुशी पाने के लिए ...

आपका स्वाद खोलेगा व्यक्तित्व के राज

Image
किसी के व्यक्तित्व को पहचानने के क्या पैमाने हो सकते हैं? खाने में मीठा पसंद है या नमकीन, इस आधार पर भी किसी के व्यक्त‌ित्व की पहचान हो सकती है, यह आप अब तक नहीं जानते होंगे। यानी अगर आप किसी के बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं तो खाने के मामले में उसकी क्या पसंद है यह जानना आपके लिए मददगार हो सकता है। मीठा भोजन जर्नल ऑफ पर्सेनालिटी एंड सोशल साइकोलॉजी में प्रकाशित शोध के मुताबिक जो लोग खाने में मीठा अधिक पसंद करते हैं वे दूसरों की सहायता के लिए आगे बढ़ने वालों में से होते हैं। शोध में यह भी माना गया है कि ऐसे लोग आसानी से मान जाने वाले होते हैं और दूसरों की अपेक्षा अधिक पहल करते हैं। मसालेदार भोजन चटपटे और मसालेदार भोजन को देखकर अगर आप अपना नियंत्रण खो देते हैं तो आप जीवन में रोमांच को बहुत तवज्जो देते हैं। पेन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि ऐसे लोग बहुत रोमांचक होते हैं और हमेशा दोस्तों से घिरे रहना पसंद करते हैं। नमकीन भोजन यूनिवर्सिटी ऑफ नैचुरल मेडिसिन के शोध की मानें तो डाइट में नमकीन भोजन को तरजीह देने वाले लोग समय के साथ आगे बढ़ने में ...

आपकी पसंदीदा आइसक्रीम बताती है आपका व्यक्तित्व

Image
आपकी पसंदीदा आइसक्रीम न सिर्फ आपका बिगड़ा मूड बना सकती है बल्कि आपके व्यक्तित्व का राज भी खोल सकती है। हाल ही में स्मेल एंट टेस्ट ट्रीटमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. एलेन हिर्क ने बास्किन्स-रॉबिन्स के साथ मिलकर एक शोध किया है जिसमें उन्होंने आइसक्रीम के पसंदीदा फ्लेवर के आधार पर व्यक्तित्व का पता लगाने का दावा किया है। इस बारे में डॉ. हिर्क ने बताया, 'हमने आइसक्रीम को लेकर हमारी पसंद और इससे जुड़े मनोविज्ञान के आधार पर अपने निष्कर्ष निकाले हैं। हमारे निष्कर्ष बेहद चौंकाने वाले हैं और इनसे काफी हद तक किसी के व्य‌क्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है।' जानिए इस शोध के आधार पर आपकी पसंदीदा आइसक्रीम आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या कहती है। चॉकलेट फ्लेवरः  इस फ्लेवर को पसंद करने वाले लोग बेहद रोमांटिक, ड्रामाटिक और फ्लर्ट किस्म के होते हैं। वनीला फ्लेवरः  इस फ्लेवर को पसंद करने वाले लोग आदर्शवादी और प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी होते हैं। जमोकाः  जमोका फ्लेवर का आइसक्रीम जो एल्मंड सॉफल फ्लेवर के नाम से भी बिकती हैं, इन्हें पसंद करने वाले लोग परफेक्शनिस्ट होत...

लिखावट के आधार पर जानिए व्यक्तित्व

Image
किसी का व्यक्तित्व पहचानने के लिए उससे जुड़ी हर छोटी-छोटी बात बहुत मायने रखती है, जैसे उसका व्यवहार, बातचीत, उठने-बैठने का तरीका, यहां तक क‌ि उसकी लिखावट। यही वजह है कि ग्राफोलॉजिस्ट लिखावट के आधार पर व्यक्तित्व का पता लगा लेते हैं। अगर आप भी किसी का व्यक्तित्व जानना चाहते हैं तो उसकी लिखावट की मदद से आप इस तरह व्यक्तित्व का पता लगा सकते हैं। लिखावट का झुकाव दाईं ओर झुकी लिखावट वाले लोग खुली किताब की तरह होते हैं। इन्हें लोगों से घुलना-मिलना पसंद है और ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। बाईं ओर झुकी लिखावट वाले लोग अक्सर पर्दे के पीछे खुश रहते हैं। अगर आप राइट हैंडेड हैं फिर भी बाएं हाथ से लिखते हैं तो आप क्रांतिकारी प्रवृत्ति के हो सकते हैं। सीधा लिखने वाले लोग अमूमन भावनात्मक किस्म के होते हैं और तार्किक बनने का प्रयास करते हैं। लिखावट का आकार बहुत बड़े आकार के अक्षर लिखने वाले लोग आमतौर पर प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं। यही वजह है कि कई बड़े सेलिब्रिटीज की लिखावट में बड़े अक्षम होते ही हैं। बहुत छोटे अक्षरों में लिखने वाले लोग बहुत फोकस से काम करते हैं। ये शर्...

फेसबुक की प्रोफाइल फोटो से जानें व्यक्तित्व

Image
क्या आप फेसबुक पर नए दोस्तों की तलाश उनके प्रोफाइल की फोटो को देखकर करते हैं? या फिर आप अक्सर अपने फेसबुक प्रोफाइल पर नई-नई फोटो बदलते रहते हैं। सोशल नेटवर्किंग के जमाने में हम सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स पर जो गतिविधियां करते हैं वे हमारी मानसिकता और व्यक्तित्व से काफी हद तक जुड़ी हुई हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी के एक शोध की मानें तो फेसबुक पर हमारी गतिविधियां हमारी मान‌स‌िक स्थिति का संकेत देती हैं। अगर आप फेसबुक पर किसी नए शख्स से जुड़े हैं तो उसकी प्रोफाइल फोटो के आधार पर आप उसके व्यक्तित्व का अंदाजा ऐसे लगा सकते हैं। पोट्रेट पोट्रेट प्रोफाइल फोटो से मतलब है आपका ऐसा फोटो जिसमें कमर से ऊपर तक का हिस्सा दिखे और चेहरा साफ लगे। ऐसे लोग सामान्य व्यवहार वाले और आत्मविश्वासी होते हैं। जिस फोटो में कंधे से ऊपर तक का क्लोज अप होता है वे आत्मकेंद्रित किस्म के हो सकते हैं। लौंग शॉट  कई बार आपने ऐसे प्रोफाइल फोटो देखे होंगे जिसमें व्यक्ति किसी फ्रेम में इस तरह सेट होता है कि ऊपर से नीचे तक वह पूरा नजर आता है लेकिन उसे स्पष्ट तरीके से देखा नहीं जा सकता। आप अपने व्यक्तिगत जीवन को स...